पीसी बागला कॉलेज हाथरस में संबंधित जिले के सभी छात्र-छात्राएं, डीएस कॉलेज अलीगढ़ में संबंधित जिले के सभी छात्र-छात्राएं, जेएलएन कॉलेज एटा में संबंधित जिले के अलावा कासगंज के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, चित्रगुप्त कॉलेज, मैनपुरी में संबंधित जिले के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विशेष परीक्षा का फार्म भरने से वंचित छात्रों को एक और मौका
विश्वविद्यालय की सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा देने से वंचित छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि वंचित छात्रों के परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं।
अब भी जो छात्र विशेष परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें एक मौका और दिया जा रहा है। 21 दिसंबर तक वह अंतिम रूप से परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या संबंधित कॉलेज के माध्यम से फार्म भरवा सकते हैं।