फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: पीएचडी की काउंसलिंग पांच और छह मई को, अभ्यर्थी इन प्रमाण पत्रों को साथ लाना ना भूलें

Wed, 04 May 2022 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन 1227 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश लेगा। 27 सीटें और बढ़ गई हैं। 15 शोध निर्देशकों की सीटों को अब शामिल किया गया है। प्रवेश के लिए काउंसलिंग पांच और छह मई को विश्वविद्यालय के खंदारी और पालीवाल पार्क परिसर में होगी।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पांच और छह मई को होगी। विश्वविद्यालय के खंदारी और पालीवाल पार्क परिसर में इसके लिए व्यवस्था की गई है। पहले दिन 9 और दूसरे दिन 8 केंद्रों पर काउंसलिंग कराई जाएगी।

935 अभ्यर्थी हुए थे सफल

डीन रिसर्च ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए गए प्रवेश परीक्षा के परिणाम की कट ऑफ में शामिल अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा में 3297 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 935 अभ्यर्थी सफल हुए थे। पीएचडी में प्रवेश के लिए पांच और छह मई को सुबह 9:30 बजे से काउंसिलिंग कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं।   

विज्ञापन

इन प्रमाण पत्रों को जरूर लाएं साथ 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को कौन-कौन से प्रमाण पत्र साथ लाने हैं, इसके बारे में जानकारी देते हुए डीन रिसर्च ने बताया कि अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रति के साथ 500 रुपये का ड्राफ्ट विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी के नाम से बनवा कर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें