फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश से वंचित छात्रों को एक और मौका, 31 अगस्त तक बढ़ाई तारीख

Wed, 18 Aug 2021 10:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

महज 598 छात्रों ने अभी तक कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्ट किया है। इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद अब वेब रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ रही है, प्रवेश का अनुपात भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इसके पहले 16 अगस्त आखिरी तारीख निर्धारित थी। इंटरमीडिएट के परिणाम देर से आने की वजह से प्रवेश नहीं हो पाए। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के वेब रजिस्ट्रेशन के समय ही छात्रों से कक्षा 12वीं के प्राप्तांक मांगे जा रहे थे। परिणाम न आने की वजह से छात्र-छात्राएं वेब रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे थे। अब सभी बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ वेब रजिस्ट्रेशन बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक कॉलेजों व आवासीय संस्थानों में महज 16 छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक 17 अगस्त की शाम तक 55,925 छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। 51418 ने फीस जमा कर दी है और 49,236 ने प्रवेश फॉर्म भरा है। महज 598 छात्रों ने अभी तक कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्ट किया है। इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद अब वेब रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ रही है, प्रवेश का अनुपात भी बढ़ना शुरू हो जाएगा।   

विश्वविद्यालय में चार विभागाध्यक्ष बदले 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों के चार विभागाध्यक्ष बदल गए हैं। गणित विभाग में प्रो. संजय चौधरी की जगह प्रो. संजीव कुमार, ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में प्रो. यूएन शुक्ला की जगह प्रो. लवकुश मिश्रा, वाणिज्य विभाग में प्रो. लवकुश मिश्रा की जगह प्रो. ब्रजेश रावत और कंप्यूटर साइंस में प्रो. मनु प्रताप सिंह की जगह प्रो. मनोज कुमार उपाध्याय को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी को दी तालिबानी सजा: बेरहमी से पिटाई कर मरणासन्न अवस्था में फेंका, प्रेमिका के परिजनों ने धोखे से था बुलाया
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: उपासना स्थल अधिनियम पर मुस्लिम पक्ष ने दिया प्रत्युत्तर, एक सितंबर को अगली सुनवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें