दो माह पहले विकास कार्य कराने में लापरवाह पाए गए पंचायत सचिवों में से लगभग 20 सचिवों ने अभी तक स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया है। इनके खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने इन्हें चेतावनी का नोटिस फिर से जारी कर दिया है। मंगलवार तक हर हाल में जवाब मांगा गया है।
पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों एवं कॉमन सेंटरों के निर्माण में लगभग 25 सचिव दो महीने पहले लापरवाह पाए गए थे। इन सभी से डीपीआरओ ने स्पष्टीकरण मांगा था और काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि यदि स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया और काम पूरा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी लेकिन 20 पंचायत सचिव फिर भी लापरवाह बने रहे। पांच पंचायत सचिवों ने तो स्पष्टीकरण का जवाब दे दिया। इन सचिवों ने संतोषजनक काम भी कराया, लेकिन 20 सचिव कोई जवाब नहीं दे रहे। इनको डीपीआरओ ने नोटिस जारी किया है मंगलवार तक इन्हें जवाब देना है। अन्यथा इनके खिलाफ डीपीआरओ विभागीय कार्रवाई करेंगे।
वर्जन-
25 पंचायत सचिवों को दो महीने पहले कार्यों में अनदेखी पर लापरवाह माना गया था। उन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन 20 सचिव ऐसे हैं जिन्होंने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया। अब उन्हें कार्रवाई का नोटिस जारी कर दिया गया है। पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और कॉमन सेंटर के जहां भी काम अपूर्ण हैं जल्द पूरे कराए जाएंगे। - श्रीकांत यादव, डीपीआरओ।