फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनेगा रंग पंचमी महोत्सव, निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में रंग-पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को गंगा भक्त समिति की बैठक की गई। इसमें महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि तीर्थनगरी में रंग पंचमी पर हुरंगा निकालने की परंपरा काफी प्राचीन हैं। हर वर्ष रंग पंचमी पर मां गंगा एवं भगवान वराह का अभिषेक करने के बाद शोभायात्रा पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा के साथ हुरियारे रंग गुलाल की वर्षा करते व फाग गाते हुए निकलेंगे। शोभायात्रा में 3 बैंडबाजों के साथ दो दर्जन से अधिक डोले शामिल होंगे। 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे शोभायात्रा वाराह मंदिर से प्रारंभ होगी।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता चिराग उपाध्याय व उद्योगपति अजय चतुर्वेदी शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। शोभायात्रा मार्ग में विशेष साफ सफाई एवं सुरक्षा के लिए पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन को मांग पत्र सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अमित अग्रवाल, दिलीप दीक्षित, नीतेश मेधावी, वंशीधर, सनी अग्रवाल, अमित महेरे, मोना मिश्रा, गोविंद उपाध्याय, कमलकांत तिवारी आदि समिति के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें