कासगंज। ढोलना के गांव भगवंतपुर में एक महिला को दहेज न मिलने पर महिला की हत्या का आरोप पिता ने ससुरालीजन पर लगाया है। मामले में पति सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दहेज के लिए हत्या की शिकार मंजूदेवी पत्नी विजय सिंह निवासी भगवंतपुर ढोलना हुई। उसके पिता हरवीर निवासी प्यारमपुर पटियाली का आरोप है कि उनकी पुत्री का पति विजय सिंह, ससुर किशनलाल, सास स्वरूपी, देवर धर्मवीर, मनोज व टीटू, देवरानी रंजना व ओमवती के द्वारा एक लाख रुपये एवं बुलट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे, जिसके चलते 26 मार्च को ससुरालीजन ने उसकी मारपीट की और हत्या कर दी है। मामले की तहरीर उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।