फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। एटा-अमांपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नरेंद्र (32) निवासी ग्राम जाटऊ की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नरेंद्र एटा में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने गांव बाइक से आ रहा था। जब वह ग्राम अभयपुरा के निकट पहुंचा तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की उससे टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें