आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र के कारवान गली में गुरुवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि गोबर चौकी निवासी सूरज की बेटी किरन (20) की शादी फरवरी 2021 में कारवान गली, लोहामंडी निवासी मनोज के साथ हुई थी।
मनोज चांदी घर लाकर ठेके पर पायल बनाने का काम करता है। उनकी तीन महीने की बेटी भी है। बुधवार रात को एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि किरन की मौत हो गई है। इस पर पुलिस पहुंची।