फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी मत छोड़ना, हम आपके साथ हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सोशल मीडिया पर ट्रॉल होकर पुलिस विभाग की नौकरी से इस्तीफा देने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा के समर्थन में अब लोग इस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे है कि आप नौकरी मत छोड़ना, हम आपके साथ हैं। आप शान से नौकरी करिये, जो लोग आपके बारे में कहते हैं, उन्हें कहने दीजिए। बड़ी संख्या में इसी तरह के कमेंट सिपाही को उनके एकाउंट पर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

थाना एमएम गेट में तैनात महिला सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वो एक रिवाल्वर के साथ नजर आ रही थीं। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा था। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी मुनिराज जी. ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। विभागीय जांच भी कराई जा रही थी। सिपाही के वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे थे। इससे परेशान होकर सिपाही ने एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। उसकी जांच कर रही है।
प्रियंका मिश्रा ने अपने इस्तीफा देने के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था। उन्होंने लोगों से कहा था कि उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। इस कारण वो परेशान हैं। वह इस्तीफा दे रही हैं। उनके वीडियो पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। लोग उनको अपना समर्थन दे रहे हैं। 24 घंटे में वीडियो पर 900 कमेंट आ चुके हैं। वहीं उनके फालोअर्स भी 19700 के पास पहुंच गए हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सिपाही के मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें