फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: खूंखार कुत्तों ने राजमिस्त्री को नोंच-नोंचकर मार डाला, शव की हालत देख सहम गए लोग

Tue, 22 Oct 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
राजमिस्त्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां खूंखार आवारा कुत्तों ने राजमिस्त्री को अपना निवाला बना डाला। घटना रविवार रात उस वक्त की है, जब राजमिस्त्री काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। एक साथ कई कुत्तों के हमले के बाद वो उठ नहीं सका। 
विज्ञापन


मौत के बाद नरभक्षी बने कुत्ते रात भर उसका शरीर नोंच-नोंचते रहे। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव को कुत्तों को खाते हुए देखा तो वे सहम गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जहां पर यह घटना हुई है, वहां पर मुर्गा फार्म है।  

थाना मिरहची के गांव ततारपुर निवासी तेज सिंह (55) पुत्र रामलाल राज मिस्त्री का कार्य करते थे। वो पड़ोसी गांव सिकतरा में काम पर गए थे। रविवार शाम को तेज सिंह घर लौट रहे थे। रास्ते में प्रकाश चंद्र के मुर्गा फार्म के पास खूंखार कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

कई कुत्तों ने किया हमला

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
दर्जनों कुत्तों के एक साथ हमला कर देने से तेज सिंह गिर गए। खूंखार कुत्तों ने उन्हें नोंच नोंचकर मार डाला। देरशाम तक जब तेज सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ढूंढने के प्रयास किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीण ने देखा वहां पर शव को कुत्ते खा रहे थे।
 
लोगों ने कुत्तों को भगाया तो शव की पहचान राज मिस्त्री तेज सिंह के रूप में हुई। खूंखार कुत्ते रातभर तेज सिंह के शरीर को खाते रहे। कुत्तों ने उसके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से अंग भंग कर दिया। ग्रामीणों ने तेज सिंह के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

ये भी पढ़ें: रिश्तों का खून: कलयुगी बेटों ने पंचायत में पहले मां-बाप को बांटा, अब संपत्ति के लिए दोनों लड़ मरे
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना के बाद से मुर्गा फार्म मालिक फरार हो गया। मामले में परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। जहां पर घटना हुई है, वहां पर एक स्कूल भी है। 

मिरहची थाना प्रभारी सीताराम सरोज ने बताया कि आवारा कुत्तों ने व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इसमें उसकी मौत हो गई है। ग्रामीण का कहना है कि मुर्गा फार्म की वजह से कुत्ते खूंखार हुए हैं। अगर कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें