फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: संक्रमण से घबराएं नहीं..., इन तीन हथियारों से दें 'वायरस' को मात

Sat, 17 Apr 2021 12:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी में प्रोफेसर और कोविड सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रशांत का कहना है कि संक्रमण से घबराएं नहीं। घबराहट हमारे इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सजगता, बचाव और उचित इलाज। संक्रमण से घबराएं नहीं, इन तीन हथियारों से उसे मात दें। घबराएं तो कतई नहीं। ऑक्सीमीटर से अपना ऑक्सीजन का स्तर मापते रहें। काफी समय पेट के बल लेटकर बिताएं। इससे आपका शरीर अधिक ऑक्सीजन ले पाएगा। चिकित्सक से फोन पर परामर्श लेकर घर पर भी इलाज करा सकते हैं। कोरोना संक्रमण से संघर्ष के लिए आगरा के डॉ. प्रशांत गुप्ता की यह सलाह है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी में प्रोफेसर और कोविड सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रशांत का कहना है कि संक्रमण का इलाज है तो घबराएं क्यों। घबराहट हमारे इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड नहीं होने की खबरों से चिंतित न हों। 

गंभीरता के आधार पर तीन वर्ग में बांटे गए कोरोना मरीज
संक्रमण होने पर गंभीर मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है। गंभीरता के आधार मरीजों की तीन वर्ग निर्धारित किए गए हैं-एल 1, एल 2, एल 3। एल 1 वर्ग के मरीज होम आइसोलेशन रहकर इलाज करा सकते हैं। तो गंभीर हालत नहीं है तो फोन पर डॉक्टर से संपर्क कर घर में ही इलाज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत ने हर मरीज के लिए रेमडेसिविर दवा की जरूरत भी नहीं बताई। उन्होंने बताया कि चिकित्सक आपकी हालत के आधार पर इस दवा को लेने की सलाह देगा। जरूरी नहीं कि हर संक्रमित को यह दवा दी ही जाए।

इसका ध्यान रखें
1- घबराएं नहीं, चिकित्सक से संपर्क करें। सामान्य हालात में घर में रहकर इलाज कराएं।
2- ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन का स्तर मापते रहें। इसका चार्ट बना सकते हैं।
3- अधिक समय तक पेट के बल लेटें। पीठ के बल लेटने पर यदि आप 95 फीसदी ऑक्सीजन ले पाते हैं तो पेट के बल लेटकर आप 98 फीसदी ऑक्सीजन ले पाएंगे।
4- खानपान का ध्यान रखें। पौष्टिक खाना खाएं। इस बारे में चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।


कोरोना से संबंधित खबरें- 
आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, पहली बार 346 नए संक्रमित मिले

चिंताजनक: कोरोना के नए स्ट्रेन पर आरटी-पीसीआर जांच भी फेल, फेफड़ों में संक्रमण...रिपोर्ट निगेटिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें