फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बालकनी से गिरकर डॉक्टर के 17 वर्षीय बेटे की मौत, नीट की तैयारी कर रहा था; फोन पर बात करते समय हुआ हादसा

Thu, 23 Nov 2023 12:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बालकनी से गिरकर डॉक्टर के 17 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वह नीट की तैयारी कर रहा था। फोन पर बात करते समय हादसा हुआ। 
विज्ञापन
अपार्टमेंट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार की सुबह डॉक्टर का बेटा अपार्टमेंट के द्वितीय तल की बालकनी से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घरवालों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। 

विज्ञापन


हादसा शास्त्रीपुरम स्थित कृष्णा लोक अपार्टमेंट में हुआ। यहां डॉक्टर वीरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा आदित्य नीट की तैयारी कर रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा का लाल शहीद: जन्मदिन पर भाइयों ने गाया था तुम जियो हजारों साल... कंधों पर उठाकर मनाया जश्न, अब रुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह सुबह करीब 5.30 बजे बालकनी में खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी जुटाई है। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें