फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों का हाल जानने नगला मूंज पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरमई। सीएचसी बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला मूंज में बुखार से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गांव पहुंचे। डीएम ने पीड़ितों का हाल जाना, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगला मूंज में पिछले कुछ दिनों से बुखार फैला हुआ है। बुधवार को गांव में बुखार से पीड़ित एक बालक व दो महिलाओं की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के साथ जिलाधिमारी महेंद्र बहादुर सिंह गांव पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. रविदीप सिंह शाक्य के नेतृत्व में पहले से ही ग्रामीणों को उपचार दे रही थी। जिलाधिकारी ने डॉ. रविदीप सिंह से गांव के हालात की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों का हाल भी जाना। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें अपने परिजनों की डेंगू की रिपोर्ट भी दिखाई।
डेंगू नहीं, वायरल बुखार है पांच दिन में हो जाएगा ठीक
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों का हाल जानने के बाद कहा कि ग्रामीण भयभीत न हों। डेंगू की अफवाह न फैलाएं। वायरल बुखार का सीजन है। हमें भी बुखार है हमारे एसपी साहब को भी बुखार है। डीएम ने गांव के लोगों से कहा कि वह अपने घरों में सफाई रखें। डीएम ने गांव में सबमर्सिबल से फैलाए जा रहे पानी पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि घरों के पास पानी न भरने दें। उन्होंने ग्रामीणों को पानी न फैलाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

विधायक बोले ग्रामीणों को मिले उचित उपचार
नगला मूंज पहुंचे करहल विधायक सोवरन सिंह यादव ने जिलाधिकारी और सीएमओ से कहा कि गांव के लोग बीमार हैं उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि यदि मरीजों के उपचार के लिए धन की जरूरत हो तो वे बताएं हम अपनी निधि से गांव के लोगों के उपचार में मदद करेंगे। विधायक ने कहा कि कई ग्रामीण डेंगू से पीड़ित हैं। प्रशासन उनकी बीमारी को छिपा रहा है। ग्रामीण मजबूरी में दूसरे जनपदों में उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें