फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सर्दी के चलते डीएम का आदेश, 20 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक के सभी स्कूल, 12वीं तक के छात्रों को भी राहत

Sun, 14 Jan 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

UP School Holidays: जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने ठंड अधिक होने के चलते 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।
 
विज्ञापन
School Closed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शीत लहर के कारण जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कक्षा 6 से 12 के विद्यालय 16 जनवरी से खुलेंगे। इन विद्यालयों का समय बदला गया है। कक्षा 6-12 तक के विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश मिलेगा। ये छात्र 16 जनवरी से स्कूल जाएंगे

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने  20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है। 

जिलाधिकारी ने भानूचंद्र गोस्वामी पहले से पांचवी तक के सभी स्कूलों का अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा। इसके बाद 12वीं तक की छात्रों को राहत देते हुए 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें -  आगरा सड़क हादसा: हाईवे पर बिखरीं थीं लाशें और वो बटोर रहे थे पैसे...शर्मसार कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

बता दें जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। बुधवार रात के 4.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के बाद बृहस्पतिवार रात को गत रात का रिकॉर्ड भी टूट गया।

न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रह गया। इससे पहले 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंचा था। रजाई के अंदर भी लोग सर्दी महसूस कर रहे थे। फुटपाथ पर रात गुजारने वालों ने अलाव का सहारा लिया तो घरों में ब्लोअर और रूम हीटर ने कमरे के तापमान को सामान्य करने में मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें