फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से लिवा गए तीन युवक... रातभर रहे लापता, सुबह मिली बेटे की लाश; छह महीने में ही विधवा हो गई बहू

Sat, 13 Jan 2024 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पिता ने कहा कि तीन युवक घर से लिवा गए थे। रातभर लापता रहे। सुबह बेटे की लाश मिली। बहू छह महीने में ही विधवा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
man demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाने से महज दो किमी की दूरी पर शनिवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। रात में घर से निकले की खोज करते हुए पहुंचे पिता ने उसका पहचान अपने बेटे के रूप में की। पिता ने कहा रात को तीन लोग घर आए थे। वही बेटे को साथ ले गए थे। उन लोगों ने ही हत्या करके शव फेंका है। 

विज्ञापन


घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सराय अगहत गांव की है। गांव निवासी महावीर सिंह (22) का शव बिजलीघर के पास पड़ा मिला है। पिता मान सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे गांव के ही तीन युवक घर से बुलाकर ले गए थे। कहा था कि अलीगंज में राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं। इसके बाद रात करीब 8 बजे तक बेटा घर नहीं आया। 

कुछ देर बाद एक युवक के फोन पर कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद युवक के पिता को फोन किया। बताया कि सभी लोग अलीगंज में ही हैं। लौटकर आ रहे हैं। उसके बाद किसी से संपर्क नहीं हुआ। शनिवार की सुबह करीब 7 बजे बिजलीघर के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिजन के साथ पहुंचे तो शव की पहचान बेटे के रूप में हुई।

पिता का आरोप है कि बेटे को घर से बुलाने के बाद तीनों ने हत्या कर शव को सड़क पर फेंका है। जानकारी करने पर बताया कि एक एटा में है, जबकि दूसरा खुद को आगरा में बता रहा है। जबकि तीनों ही रात को थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरोली रतनपुर रिश्तेदारी में बेटे को लेकर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

आशंका है कि हत्या कर शव सड़क पर डालने के बाद कुचल दिया है या फिर कोई अन्य वाहन कुचल गया। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हादसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।

जून में हुई थी शादी

मृतक के चाचा श्रीपाल ने बताया कि जून 2023 में महावीर की शादी हुई थी। खेती करके परिवार चलाया जा रहा था। तीन भाइयों में महावीर सबसे छोटा था। बड़े भाई बंटू और राजवीर भी खेती करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें