फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : भीषण गर्मी के चलते डीएम का नया आदेश, इन स्कूलों का बदला गया समय; अब इतने बजे हो जाएगी छुट्टी

Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

UP School News: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब बच्चों की छुट्टी 12.30 बजे हो जाएगी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।


 
विज्ञापन
स्कूलों का बदला समय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का समय में परिवर्तन किया गया है। परिषदीय स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि शासन के निर्देश जिलाधिकारी से वार्ता के बाद मिले निर्देशों के तहत विद्यालयों के समय बदला गया है।

ये भी पढ़ें- UP: शादी का वादा कर कई वर्ष साथ रहा...फिर परिवार के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, बर्बाद कर दी युवती की जिंदगी

विज्ञापन

सीबीएसई और आईसीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालक समय को लेकर खुद निर्णय ले सकते है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को दोपहर 1.30 बजे तक रुकने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें- UP: ठेकेदार से पांच लाख लूटे..पकड़ में आया बड़ा गैंग, बैंकों पर रखते हैं नजर, सरगना पर 41 केस; पुलिस भी हैरान
विज्ञापन

पारा अब भी 40 पार
दो दिन तक पारा 43 डिग्री के पार रहने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान का मीटर आंशिक रूप से नीचे गिर गया। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज हवाएं चलने और बादल होने से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा।

अप्रैल के महीने से भीषण गर्मी का आगाज हो चुका है। 40 डिग्री अधिकतम तापमान से शुरू हुआ सफर 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालांकि न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में करीब 1.4 डिग्री अधिक 23.3 सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज ठीक था। धूप देरी से निकलने के कारण ठंडी हवाओं ने दिन का स्वागत किया। दोपहर 12 बजे के करीब धूप सख्त हुई। शाम 4 बजे से फिर से बादल और हवाओं ने धूप और गर्मी से राहत दी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार सोमवार तक अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है। 29 अप्रैल को फिर से आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 अप्रैल से फिर से तापमान में वृद्धि होने के साथ लू चलने की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें