मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सीएचसी भोगांव पर निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन प्लांट पर जरूरी मशीनों सहित सभी कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
सीएचसी भोगांव पर बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर परेशानी हुई थी। तीसरी लहर से पहले ऑक्सीजन आपूर्ति की सारी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सीएचसी पर बनाए गए कोविड लेवल एक वार्ड का भी निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित भारती को निर्देश दिए कि कोविड लेवट एक वार्ड की सारी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। डीएम ने वार्ड में ऑक्सीजन पहुंचने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, संजीव पांडेय, चिकित्साधीक्षक भोगांव डॉ. अमित भारती, डॉ. मोहित चतुर्वेदी, रवींद्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे।