फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में थम गई जिले में कोरोना के द्वितीय लहर की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पांच अप्रैल से जिले में शुरू हुई कोरोना की द्वितीय लहर जुलाई में पूरी तरह से थमी नजर आई। जुलाई में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। वहीं मात्र 12 संक्रमित मिले। वर्तमान में मात्र एक कोरोना संक्रमित है, जो बाहर का रहने वाला है। उसे होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की द्वितीय लहर का शुभारंभ पांच अप्रैल 2021 को हुआ। अप्रैल महीने में जिले में सर्वाधिक 3849 संक्रमित मिले। इस महीने में 76 लोगों की मौत हुई। मई में रफ्तार कुछ धीमी हुई। इस महीने में 2127 संक्रमित मिले जबकि 53 की मौत हुई। जून में कोरोना की रफ्तार कम हुई और 184 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 36 लोगों की मौत हुई। जुलाई में कोरोना की रफ्तार पूरी तरह से थमती दिखी। मात्र 12 कोरोना संक्रमित मिले और एक भी मौत नहीं हुई।
------
कोरोना की द्वितीय लहर पर रोक लगी है। जिले में मात्र एक कोरोना संक्रमित है। तीसरी लहर की आशंका है। लोग कोविड-19 के नियमों को पालन करें। 18 से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें