फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त वीडीओ प्रकरण में डीएम ने जांच अधिकारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को बर्खास्त किए जाने के प्रकरण की जांच कर रहे अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। ये फेरबदल जिलाधिकारी की ओर से किया गया है। जांच समिति में लगाए गए परियोजना निदेशक को जिला विकास अधिकारी का कार्यभार मिलने के चलते ये निर्णय लिया गया है। जांच समिति के दूसरे सदस्य यथावत जांच का हिस्सा बने रहेंगे।
विज्ञापन

तत्कालीन जिला विकास अधिकारी पीके राय ने जांच रिपोर्ट के विरुद्घ ग्राम विकास अधिकारी नरेश भारती को बर्खास्त कर दिया था। इसके विरुद्घ वीडीओ ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को अभ्यावेदन दिया था। इसके आधार पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी बी. राम और परियोजना निदेशक डीआरडीए केके सिंह को जांच सौंपी।
बाद में जिला विकास अधिकारी पीके राय के निलंबन के कारण जिला विकास अधिकारी का कार्यभार परियोजना निदेशक को सौंप दिया गया है। ऐसे में वे ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के नियोक्ता व दंडाधिकारी हो गए। नियमानुसार नियोक्ता या दंडाधिकारी संबंधित कर्मचारी की जांच नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी परियोजना निदेशक ने जिलाधिकारी को दी, इसी आधार पर जिलाधिकारी ने जांच समिति में फेरबदल किया है। समिति में केके सिंह के स्थान पर उपायुक्त मनरेगा पीसी राम को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी ने मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
अवैध वसूली के आरोपों की जांच के लिए बदली गई समिति
जिला विकास अधिकारी कार्यालय में मृतक आश्रित नियुक्ति के नाम पर वसूली की एक गोपनीय शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इसकी जांच परियोजना निदेशक और अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई थी। माना जा रहा है इसके चलते भी जांच समिति से जिलाधिकारी के आदेश पर फेरबदल किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा नियमानुसार मामले में जांच अधिकारी बनाए गए थे। अब जिला विकास अधिकारी का कार्यभार मुझे मिलने के चलते मेरे द्वारा जांच नहीं की जा सकती है। इसी के चलते जांच अधिकारी बदले गए हैं।
विज्ञापन

केके सिंह, परियोजना निदेशक।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें