कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल खुल जाने के बाद भले ही अभी पढ़ाई शुरू नहीं हुई हो लेकिन इन स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए विद्यालयों में बच्चों के स्थान पर अभिभावकों को ही आने की अनुमति दी जा रही है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 262 स्कूल संचालित हैं।
इन स्कूलों के ताले 1 जुलाई को खुल गए। इन स्कूलों में अभी बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा, मात्र शिक्षक ही स्कूलों में पहुंचे रहे हैं। अब इन स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कक्षा 6, कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए व्यवस्थाएं बनाई जाने लगी हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षारत रहे छात्र छात्राएं कक्षा 6 व कक्षा 9 में प्रवेश ले सकें।
वर्जन
माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक