फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: एसपी साहिबा गिरा न देना...स्कूटी पर सवार होकर निकलीं जिलाधिकारी और कप्तान; मतदाताओं को किया जागरूक

Sat, 04 May 2024 04:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एसपी ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खुद दौड़ाई स्कूटी। उनके साथ पीछे डीएम भी बैठी हुईं थीं। इस दौरान डीएम ने एसपी को कसकर पकड़ लिया। उन्हें डर था कि कहीं एसपी उन्हें गिरा न दें। 
 
विज्ञापन
स्कूटी पर सवार होकर निकलीं एसपी और जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा लोकसभा के लिए सात मई को मतदान होना है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा एक बड़ी स्कूटी रैली निकाली गई। इस स्कूटी रैली में जिले की एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने स्कूटी रैली में शामिल होते हुए स्कूटी चलाने की इच्छा व्यक्त की। उन्हें तत्काल ही स्कूटी मिली।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम सुधा वर्मा को स्कूटी पर सवार किया। दोनों ने हेलमेट कसे और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने स्कूटी दौड़ाना शुरू कर दी। उस समय रैली पीछे थी। इस दौरान डीएम सुधा वर्मा स्कूटी में सवार होते ही डर गईं और उन्होंने कस कर एसपी को पकड़ लिया। इस पर एसपी ने कहा कि वह पहले खूब स्कूटी चलाती थीं। बहुत दिनों बाद स्कूटी चलाई है। वहीं डीएम सुधा वर्मा ने बताया कि स्कूटी पर पीछे बैठकर डर लगा था, लेकिन सबकुछ सामान्य रहा। वह खुद भी स्कूटी चला लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें