करीब 2 घंटे तक दरवाजा नहीं खोला। मकान मालिक के आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो धीरज का शव पंखे पर फंदे से लटका दिखा। लोगों का कहना है कि एक महिला धीरज का खाना बनाने आती थी। उसका दिन में कम से कम तीन बार आना-जाना होता था। दो दिन पहले वही कपड़े सुखाने के लिए बाजार से रस्सी खरीदकर लाई थी। फंदा उसी रस्सी का था।पुलिस का कहना है कि फोन जब्त कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - जीजा से प्यार: इस हद तक गुजर गई, दो बच्चे और पति भी हैरान...रखी ऐसी शर्त; बहन को देखकर भी न आई शर्म