फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने इस डिमांड को नहीं किया पूरा तो पति बोला, 'तलाक, तलाक, तलाक'

Sat, 10 Feb 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
आगरा में तीन तला का मामला सामने आया है। निकाह के एक महीने बाद ही ससुराल में युवती का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि पति और ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। मना करने पर दीवानी में तलाक के लिए ले गया। 
विज्ञापन


तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर नहीं करने पर घर में मारपीट की और पति ने तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस से गुहार लगाई। 

युवती एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी छह महीने पहले न्यू आगरा क्षेत्र के युवक से हुई थी। निकाह का खर्च नानी ने उठाया था। तकरीबन दो लाख रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवती ने बताया कि निकाह के एक महीने बाद ही ससुरालियों ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। सास ताने मारती। पति की दूसरी शादी करने की बात करते। ननद भी उत्पीड़न करती। विरोध करने पर पति भी उनका ही साथ देने लगा। 

एक दिन पति उसे दीवानी लेकर गया, यहां पर तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा। लेकिन, युवती ने इनकार कर दिया। इस पर पति घर ले आया। घरवालों के सामने तीन बार तलाक बोल दिया। विरोध करने पर मारपीट की। 

एक जनवरी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शुक्रवार को पीड़िता थाना एत्माद्दौला पहुंची। पति के खिलाफ तहरीर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें