फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के करीब न आ सका शोहदा तो किया ये काम, घर में कैद हो गई छात्रा

Sat, 10 Feb 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बीएससी की छात्रा एक युवक की धमकी से दहशत में है। छात्रा पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर है। घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। उसका रिश्ता तय हो चुका है। 
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर युवक ने छात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम कर दिया है। पीड़ित छात्रा की मां ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना एमएम गेट क्षेत्र की रहने वाली युवती एक कालेज से बीएससी कर रही है। कालेज में रतनपुरा, हरीपर्वत निवासी पंकज भी पढ़ता है। छात्रा की मां का आरोप है कि पंकज बेटी को परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन

उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। इस बारे में कुछ महीने पहले बेटी ने बताया। इस पर युवक के घरवालों से शिकायत की। इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इसी बीच बेटी का रिश्ता तय हो गया। अप्रैल में शादी है। 

इसकी जानकारी पर युवक ने धमकाना शुरू कर दिया है। सगाई नहीं तोड़ने पर जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी दी है। अब कालेज आते-जाते रास्ते में रोक लेता है। 

युवती से अभद्रता करता है। इससे वह दहशत में है। युवती ने कालेज और कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। मां-बेटी घर में कैद होने मजबूर हैं। युवती के मंगेतर को भी फोन करके रिश्ता तोड़ने के लिए धमका रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में युवती के निजी फोटो व्हाट्सएप पर भेज दिए, जिससे फोटो वायरल हो गए। अब युवक फेसबुक पर भी फोटो डालकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। 

युवती की मां ने एक बार फिर से युवक के परिवारीजनों से शिकायत की, लेकिन इस बार परिवारीजनों ने मां-बेटी को घर से भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। 

इसके बाद थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें