फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन फ्लाप, इंतजाम धराशाई

Thu, 31 Mar 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
जवाहर पुल चार घंटे बंद रहने से जाम में घंटों फंसे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जवाहर पुल को बुधवार को चार घंटे के लिए बंद करने की पूर्व सूचना के बाद भी ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम धराशाई हो गए। जवाहर पुल के मोड़ तक वाहनों की लाइनें लग गईं। रामबाग रोड, जीवनी मंडी, खंदारी बाईपास पर भी लोग फंसे रहे। शाम पांच बजे पुल पर ट्रैफिक खोलने के बाद स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

पुल के दूसरे हिस्से में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बियरिंग बदली जानी थी। इस कारण ट्रैफिक रोका गया था। फीरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को शाहदरा और गोयल नर्सिंग होम के पास रोका जाना चाहिए था लेकिन ऐसा न होने पर वाहन चालक पुल के मोड़ तक आ गए। अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन भी पुल तक आ गए। पुल के मोड़ पर पहुंचने पर चालकों को इसके बंद होने की जानकारी हुई। ऐसे में दोपहर ढाई बजे तक भीषण जाम लग गया। यहां से वाहन लौटाने पर कई लोगों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
स्थिति बिगड़ती देख दोपहर बाद पुलिस ने वाहनों को शाहदरा चुंगी चौराहे से सौ फुटा की ओर डायवर्ट किया। तब इन हिस्सों में भी जाम लग गया। शाम पांच बजे के बाद जवाहर पुल को खोला गया लेकिन तब तक ट्रैफिक का दबाव बढ़ चुका था। वहीं भारी वाहनों को सौ फुटा की ओर से डायवर्ट किए जाने के कारण अंबेडकर पुल पर शाम चार बजे तक जाम नहीं लगा था, लेकिन पांच बजे के बाद यहां भी जाम लग गया।
विज्ञापन


रामबाग पर आटो और ठेल वाले बने जाम का कारण
ट्रैफिक के भारी दबाव के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने रामबाग चौराहे से आटो और ठेल-ढकेल वालों को नहीं हटाया। इस कारण भी काफी मुसीबत हुई।

वाटर वर्क्स पर वन-वे फेल
वाटर वर्क्स की ओर से आने वाले वाहनों को जीवनी मंडी की ओर नहीं जाने दिया गया। इसके कारण भी जाम के हालात बने रहे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को रोका, लेकिन आटो वालों को नहीं रोकने के कारण अन्य वाहन चालक भी इस रोड से होकर गुजरने लगे।
विज्ञापन


अब एक अप्रैल को होगा काम
जवाहर पुल पर अब एक अप्रैल को पुल के अगले हिस्से में बियरिंग बदली जाएंगी। ऐसे में चार घंटे के लिए पुल  बंद रहेगा।


वर्जन
ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई गई थी। वनवे करके भी ट्रैफिक निकाला गया। किसी को समस्या नहीं होने दी गई।
राजेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें