फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: रेलवे के तीन रूटों पर ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया, स्टेशन पर घंटों इंतजार; बढ़ी मुसीबत

Fri, 13 Sep 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

इन दिनों तीन रूटों पर ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। गाड़ियां समय से स्टेशन नहीं पहुंच पा रही हैं, इस वजह से यात्री परेशान हैं। स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर बाद (मथुरा) और पलवल के साथ ही धौलपुर के हेतमपुर में रेलवे ट्रैकों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण ट्रेनों के निरस्त और मार्ग बदले होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना आरक्षण निरस्त कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



 

तीन स्थानों पर एक साथ एनआई वर्क के कारण तीनों रूट की 50 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त हैं। जो संचालित हैं, उनका रूट बदला गया है। कई आगरा कैंट से गुजर रही हैं तो कई का रूट मथुरा से बदला गया है। लेटलतीफी भी बढ़ गई है। यात्री परेशान हैं और आरक्षण निरस्त करा रहे हैं।

 

आगरा कैंट स्टेशन पर ही दो दिन में 250 लोगों ने अपने आरक्षण निरस्त कराए हैं। आगरा मंडल में 5 दिन के भीतर एक हजार से ज्यादा यात्रियों ने आरक्षण निरस्त कराए हैं। स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

कमला नगर के दीपू खंडेलवाल का कहना है कि ट्रेनों के निरस्त होने से उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। सदर के सुमित उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन घंटों लेट चल रही हैं। इससे परेशानी हुई। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि एक साथ तीन मार्गों पर ट्रेनों को निरस्त करने से परेशानी बढ़ गई है। रेलवे को क्रम से यह करना चाहिए था। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ गाड़ियों के निरस्त होने से आरक्षण निरस्त कराए जा रहे हैं। रिफंड भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें