फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के लिए जनपदीय ट्रायल्स आठ सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आठ सितंबर को राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल शुरू किए जा रहे हैं। जनपद स्तरीय ट्रायल्स नगर स्थित पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होंगे। जिले को क्रिकेट में प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स की जिम्मेदारी भी मिली है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ट्रायल का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय ट्रायल्स आठ सितंबर को पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिले को इस बार क्रिकेट में प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स आयोजित कराने की मेजबानी मिली है। क्रिकेट का प्रदेश स्तरीय ट्रायल 13 और 14 सितंबर को जिले में आयोजित होगा। उप क्रीड़ाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर अपने विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को ट्रायल में उपस्थित कराने को कहा है। ट्रायल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर ही माना जाएगा।
विज्ञापन

टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैश्रम, ब्रिज, कुश्ती, पावर- लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें