आगरा। आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बने धार्मिक स्थल को ध्वस्त करने के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दायर किया है। अदालत ने वाद को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को समन जारी कर 11 मई को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
अजय तोमर ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को 19 जनवरी को नोटिस भेजा था। समय पूरा होने के बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कोई जवाब दिया। धार्मिक स्थल सरकारी जमीन पर हैं और यातायात बाधित करता है। हादसे भी हो चुके हैं। जनहित में इसे वहां से हटाना बहुत जरूरी है।