फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने दो मध्यस्थ जज बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अनिल कुमार ने मीडिएशन सेंटर के लिए दो मध्यस्थ जज बनाए हैं। मीडिएशन सेंटर में दोनों जजों के काम के लिए दिनों का विभाजन कर दिया गया है। मीडिएशन सेंटर में काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सुरक्षा के लिहाज से मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई का काम बंद करा दिया गया था। एक साल बाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर कोरोना गाइड लाइन के तहत मीडिएशन सेंटर में काम शुरू कराया गया है। जिला जज द्वारा मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई के लिए दो मध्यस्थ जज को नामित किया गया है। जिला जज अनिल कुमार ने योगेश शिवा सिविल जज (अवर वर्ग), प्रियंका वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) को मध्यस्थ जज बनाया है। सिविल जज योगेश शिवा द्वारा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका वर्मा द्वारा मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई की जाएगी। प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मीडिएशन सेंटर में मध्यस्थ जजों द्वारा दंपती के विवादों की सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें