फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 40 स्वास्थ्य उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वर्चुअल तरीके से जिले में 40 स्थापित नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों एवं आरटीपीसीआर टेस्टिंग बीएसएल-2 लैब का जिला अस्पताल में लोकार्पण किया।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना के साथ-साथ चिकित्सकों, शिक्षकों की तैनाती में प्रगति की है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, लक्षित बच्चों का समय से जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण हो, इस दिशा में जनपद के सुदूर ग्रामीण अंचलों में संचालित होने वाले 40 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र मील का पत्थर साबित होंगे। आशा, एएनएम, संगिनी को क्षेत्र के लक्षित बच्चों का टीकाकरण करने में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब प्रारंभ होने से जनपदवासियों को राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. अरविंद गर्ग, एसीएमओ डॉ. राजीव राय, डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. आरके सिंह, डीएमसी यूनिसेफ संजीव पांडेय, डॉ. अनिल यादव मौजूद रहे। संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र गौर ने किया।
-------
यहां हुई उपकेंद्रों की स्थापना
विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत मीठेपुर, उरथान, भूरेपुर, बीनेपुर, विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत रामनगर, नसीरपुर, दयानतनगर मोटा, रमपुरा, विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत पड़रिया, विधूना, कोसमा मुसलमीन, ईसई मधुपुरी, भटानी, विकास खंड जागीर की ग्राम पंचायत ब्योंतिकला, वीरपुरकलां, विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत पलिया, विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत किटाह, बड़ेपुर, परशुरामपुर, इन्दरपुर सुजानपुर, विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत धरमंगदपुर जौराई, सिकंदरपुर, औड़ेन्य पड़रिया, रठेरा, औडेन्य मंडल, उझैया फकीरपुर, सगौनी, बदनपुर मरौली, गांगसी, देवपुर भरतपुरा, विकास खंड कुरावली की ग्राम पंचायत गुलालपुर करनपुर, बिशुनपुर, नगला ऊसर, उदैतपुर परमकुटी, बरौलिया, विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत मायाचन्दपुर, बड़ासूरजपुर, अहिरवा, बीलों, उसमानपुर।
विज्ञापन

रठेरा में डॉ. राजेंद्र यादव ने किया उदघाटन
गांव रठेरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. राजेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गांव में उपकेंद्र की स्थापना से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की दिक्कत नहीं होगी। एएनएम सुधा यादव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ब्रजमोहन यादव, आशा बहू आरती, सरोज, मधुलता, शशिप्रभा, सुमन देवी, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें