फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने अपने सामने बंटवाई डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएपी का वितरण न करने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने सामने उर्वरक विक्रेता से डीएपी का वितरण कराया। कमियां पाए जाने पर उर्वरक विक्रेता को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अतुल चौहान नामक किसान ने जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह से फोन पर शिकायत की। बताया कि नवीन मंडी के सामने स्थित सुरेंद्र खाद एवं बीज भंडार पर डीएपी का वितरण नहीं किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपने सामने डीएपी का वितरण कराया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिला। इसके लिए नोटिस जारी किया है।
-
करहल में फोरलेन पर लगा जाम
करहल में बृहस्पतिवार को पीसएफ केंद्र पर डीएपी लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि केंद्र पर डीएपी का वितरण नहीं हो सका। पुलिस ने किसी तरह किसानों को लाइन में लगवाया। भीड़ के कारण मैनपुरी-इटावा फोरलेन पर एक तरफ का रोड पुलिस को बंद करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीएपी का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें