फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बाइक एजेंसी पर चोरों का धावा, मालिक को सरिया से पीटा...परिजनों ने दबोचा एक चोर; पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 20 Sep 2024 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के फरह कस्बा में  बाइक एजेंसी पर दो चोरों ने रात में धावा बोला। इस दौरान मालिक के ऊपर सरिया से हमला कर दिया। शोर सुन घरवाले जाग गए। एक चोर भाग निकला, लेकिन दूसरे को पकड़ लिया गया। उसकी बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहन की एजेंसी एलवी मोटर शोरूम में बृहस्पतिवार रात एक बजे लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने शोरूम संचालक व उसके भाई को पीटा। सुरक्षाकर्मी के आने के बाद स्थिति बदली और दोनों बदमाश भागने लगे। इस दौरान भाग रहे एक बदमाश को पकड़कर पीटा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार, रात एक बजे दोनों बदमाश शोरूम में पीछे के रास्ते से घुसे। यहां एजेंसी संचालक गोला चौधरी को लोहे की रॉड से पीटने लगे। चीख सुनकर भाई उन्हें बचाने पहुंचा। बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर एजेंसी का गार्ड भी पहुंच गया। यह देख बदमाश भागने लगे। एक बदमाश राया निवासी मान सिंह अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। दूसरे बदमाश बलदेव निवासी महाराज सिंह को एजेंसी संचालक और गार्ड ने पकड़ लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों ने बदमाश को पीटा। करीब एक घंटे के बाद फरह पुलिस को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। यहां बदमाश घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने आरोपी महाराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि इलाज के करीब दो घंटे बाद आरोपी की मौत हो गई। इस मामले में शोरूम संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार हुए बदमाश मान सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें