फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक की टक्कर लगने से दिव्यांग युवक की मौत

Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। किसी काम से बिजली दफ्तर जा रहे एक दिव्यांग युवक मार्ग से गुजर रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी, मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बाईपास रोड के पास निवास कर रहे देवा बाथम (28) चलने फिरने में असमर्थ से थे। वह ट्राई साइकिल के सहारे अपने दैनिक कार्य अंजाम देते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह ट्राई साइकिल से अपनी किसी कार्य से बिजली दफ्तर जा रहे थे। वह जब इंडेन गैस गोदाम के पास पहुंचे तभी कुसमरा की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाइक चालक घायल को परिजन के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद परिजन शव घर ले गए। बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें