फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की साइकिल हो गई है पंक्चर- डिप्टी सीएम

विज्ञापन
कासगंज में सहावर के फरोली चौराहा पर आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में जनता का हाथ उठाकर अभिवादन करते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले दो चरणों में हुए मतदान से यह स्पष्ट हो चुका है कि सपा की साइकिल पंक्चर हो गई है। इसके कारण सपा में बौखलाहट है। स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव हार रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला इस बात का प्रमाण है। सपा दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों और गुंडा माफिया की पार्टी है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा की चुनावी जनसभा को फरौली में संबोधित किया। उन्होंने अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा और कासगंज के विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत के समर्थन में वोट मांगे। अपने संबोधन में वे लगातार सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के द्वारा किए गए विकास कार्यों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों को महीने में दो बार मुफ्त राशन दिया। पूरे प्रदेश में गांव-गांव तक बिजली मिल रही है। पीएम और सीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बेटियों की शादी के लिए धनराशि 51000 से बढ़ाकर 1 लाख की जाएगी। पेंशन 1 हजार से बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। अब हर होली और दिवाली पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 43 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार मेें बिजली भी नहीं मिल पाती थी। लोगों के मकानों पर कब्जे किए जाते थे। ऐसी समाजवादी पार्टी फिर से गुंडागर्दी का माहौल प्रदेश में लाने की फिराक में है। सपा 400 सीटें जीतने का वादा कर रही है। वह अब 40 सीट भी नहीं बचा पाएगी।
चुनावी सभा में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अमांपुर प्रत्याशी हरिओम वर्मा ने पटका उड़ा कर स्वागत किया। वहीं कासगंज के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, ज्ञान तिवारी, महेंद्र सिंह बघेल, डकैत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, कृष्णा राजपूत, कौशल साहू, दिनकर राव चतुर्वेदी, सीमा शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें