फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: सपा पर बरसे उपमुख्यमंत्री, फिरोजाबाद में बोले- सपा की लाल टोपी गुंडागर्दी का प्रतीक

Thu, 17 Feb 2022 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जसराना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद में केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की लाल टोपी गुंडागर्दी और भाजपा सरकार अपराधियों में खौफ का प्रतीक है। भाजपा ने गरीबों की चिंता की। उन्हें आवास, शौचालय, बिजली के कनेक्शन देने का काम किया। ऐसे में 20 फरवरी को जिले की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर जिताएं। जिससे 10 मार्च को भाजपा की सरकार बने और गरीबों, किसानों, युवाओं और मजदूरों के साथ अन्याय नहीं हो। 

विज्ञापन


जसराना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बोले, सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाई गई। सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी। पहले गुंडे-माफिया जनता को तंग करते थे। गरीबों का राशन लूटा जाता था। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद भाजपा ने प्रदेश की 24 करोड़ जनता की चिंता करती है। 

'20 फरवरी को जागते रहना'

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं करना कि घर का चूल्हा नहीं जले, गरीबों को भूखा न सोना पड़े। 20 फरवरी को जागते रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार आएगी तो गरीबों की जमीनों पर कब्जे नहीं होगे। माफिया यदि कब्जा करेंगे तो योगी बाबा का बुलडोजर चलेगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव को पहले एवं दूसरे चरण से आभास हो गया है कि जनता भाजपा के साथ है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पराजय की बौखलाहट निकालकर ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे है। उपमुख्यमंत्री की चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख ज्योति किरण राजपूत, अविनाश सिंह भोले,  कृष्ण कांत शर्मा, राजेश चौहान , कुलदीप तिवारी, त्रिलोक चंद्र शर्मा,अवनीश गुप्ता चेयरमैन जसराना, माया सागर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें