फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर 100 मीटर घसीटता रहा बाइक सवार, मौत

सार

कादरगंज बदायूं मार्ग पर कादरगंज पुल के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई।घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
कासगंज में सिकंद्रपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंज पुल के निकट सडक हादसे में मृतक मुनीश का फाइल फोट? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कादरगंज बदायूं मार्ग पर कादरगंज पुल के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। उसका शव लगभग 100 मीटर तक ट्रक के साथ घसीटता चला गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस को समझाने पर 45 मिनट के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

मुनीश (26) निवासी नगला तिलक अपने गांव से इंदाजसनपुर बाइक से दावत खाने के लिए जा रहा था। कादरगंज पुल के निकट पहुंचने पर बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव ट्रक के साथ लगभग 100 मीटर तक घसीटता रहा। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी सूचना पर मौके पहुंच गई। सूचना उसके परिजन को भी दी गई। उसकी मौत की सूचना पाकर परिजन चीत्कार कर उठे। उसकी मां रामबेटी, भाई दीपक व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। पुलिस के समझाने के बाद लगभग 45 मिनट बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमाटर्म को भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक मुनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आक्रोशितों को समझाकर जाम हटवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक से हुई मृतक की शिनाख्त
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार का सिर बुरी तरह से कुचल गया। इससे उसकी पहचान होने में परेशानी हुई। पुलिस के द्वारा आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी की गई, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। उसकी बाइक के नंबर से जांच पड़ताल की। जिसमें पता लगा कि मृतक मुनीश निवासी नगला तिलक है। परिजन न आकर उसके हुलिया और कपड़ों से शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें