फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात से लेकर आज तक नहीं मिला एक गिलास दूध...पत्नी का पति से इस बात पर विवाद, थाने पहुंची लड़ाई

Sun, 06 Oct 2024 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी और पति के बीच विवाद एक गिलास दूध को लेकर है। मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों में समझौता नहीं हो सका। अब परिवार परामर्श केन्द्र में दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक लीटर दूध का मामला भी पहुंचा। पत्नी का आरोप सुहागरात से लेकर आज तक ससुराल में एक गिलास दूध पीने को नहीं मिला, जबकि घर में एक लीटर दूध आता है। पति का कहना कि प्राइवेट नौकरी में सिर्फ एक लीटर दूध ही ले सकता है। वो भी उसके बूढ़े माता-पिता के लिए जरूरी है। पर, पत्नी को समझ आता नहीं। आए दिन दूध के लिए झगड़ा करती रहती है। काउंसलर ने दोनों की काउंसलिंग कर समझौता कराया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 140 मामले पहुंचे, जिनमें से 20 मामलों में समझौता कराया गया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि युवक-युवती की हाल में ही शादी हुई है। लड़की को दूध पीने की आदत है। ससुराल में सिर्फ एक लीटर दूध आता है, जिस वजह से लड़की को दूध पीने को नहीं मिल पाता। लड़के ने भी पत्नी को हर दिन दूध खरीदकर पिलाने वादा किया, जिस आधार पर समझौता कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें