फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीत के बाद ध्रुव जुरेल की हंसी ने जीता दिल

विज्ञापन
हंसी ठहाके लगाते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम के बाहर का माहौल भी उतना ही जोशीला और हल्का-फुल्का देखने को मिला। मैच के बाद का एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली, अर्शदीप सिंह और आगरा के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल एक हल्के-फुल्के पल का हिस्सा बनते नजर आते हैं।
विज्ञापन


वीडियो में दिखता है कि विराट कोहली अर्शदीप से मज़ाकिया लहज़े में कुछ कहते हैं। विराट कोहली के कमेंट पर पास ही खड़े ध्रुव जुरेल अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते। विराट के बोलते ही ध्रुव जोर से हंस पड़ते हैं। इस प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया है। आगरा के क्रिकेट प्रेमी ध्रुव को टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के बीच इतने सहज और आत्मविश्वास भरे अंदाज़ में देख बेहद उत्साहित हैं। ध्रुव पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें