फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर सौ करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
11एमएनपी-18-दिवाली के लिए दुकान पर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदतीं युवतियां और महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। धनतेरस पर बाजार को सौ करोड़ के व्यापार की उम्मीद है। इसमें सराफा व्यापार से लेकर वाहन, बर्तन, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक बाजार शामिल है। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारी कर ली हैं। इसके लिए लोगों ने बुकिंग भी करा दी हैं।
विज्ञापन

दिवाली से पहले धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार है। कोरोना काल के बाद व्यापारियों को त्योहारी सीजन में अधिक कारोबार की उम्मीद है। इसके लिए सराफा से लेकर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम संचालकों ने तैयारी कर ली है।
अधिक व्यापार की आस और ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी तरह-तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। हालांकि धनतेरस पर सबसे अधिक बिक्री की उम्मीद ऑटोमोबाइल बाजार में है। दोपहिया वाहनों में लगभग पांच हजार वाहनों की बिक्री की उम्मीद है, तो वहीं चार पहिया वाहनों में एक सैकड़ा वाहन बिकने की उम्मीद है। ऐसे में लगभग 50 करोड़ रुपये का व्यापार ऑटोमोबाइल बाजार में होगा। इसके बाद दूसरे नंबर पर सराफा बाजार रहेगा।
विज्ञापन

इसमें 30 करोड़ रुपये के आभूषण और मूर्तियां बिकने की उम्मीद है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी लगभग दस करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। व्यापारियों की मानें तो अब तक पांच करोड़ रुपये की बुकिंग भी हो चुकी है। अधिकांश लोग धनतेरस पर डिलीवरी के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
-----
बर्तन और कपड़ा बाजार में भी है रौनक
धनतेरस के पर्व को लेकर बर्तन और कपड़ा बाजार भी गुलजार है। यहां भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। दोनों में पांच-पांच करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद है। ग्राहकों के स्वागत के लिए दुकानें सजी हुई हैं।
-----
व्यापारियों की बात
धनतेरस पर लोग वाहन की खरीदारी खूब करते हैं। अब तक छह सौ अधिक मोटरसाइकिल की बुकिंग कराई जा चुकी है। जिले में सभी कंपनी की लगभग पांच हजार मोटर साइकिल बिकने की उम्मीद है।
हरदीप सिंह, संचालक जस्सी मोटर्स।
सराफा बाजार के लिए धनतेरस सबसे बड़ा पर्व होता है। आभूषणों और मूर्तियों की बुकिंग का काम शुरू हो चुका है। इस बार 25 से 30 करोड़ रुपये का व्यापार सराफा बाजार में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रामबाबू वर्मा, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें