धनतेरस पर मंगलवार को 100 साल बाद त्रिग्रही योग (त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग) के साथ लक्ष्मी नारायण योग, शश योग, धाता योग, सौम्य योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि दुर्लभ योग में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, धनिया, मिट्टी के पात्र, सोना, चांदी, पीतल, तांबा, कांसा, स्टील और अष्टधातु के बर्तन खरीदें। इसके साथ ही आज के दिन वस्त्र, सजावटी सामान, भूमि-भवन, वाहन आदि की खरीदारी भी शुभ रहेगी।