फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच ताजमहल का निरीक्षण करने पहुंचीं डीजी एएसआई, ये बनेगा प्लान

Tue, 02 Jan 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल पर डीजी एएसअाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते एक हफ्ते से ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में फेल हो रहे एएसआई प्रबंधन का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को एएसआई की डीजी आगरा पहुंची। यहां उन्होंने ताजमहल के तीनों गेटों का निरीक्षण किया। इसके बाद क्राउड मैनेजमेंट के तरीकों पर चर्चा की।  
विज्ञापन


बता दें कि 2017 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को भी ताज पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा था। रविवार को शाहजहां और मुमताज की कब्र बंद होने के बाद भी 70 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज देखा। 

सोमवार को नए साल के आगाज पर भी बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानी ताज का दीदार करने पहुंचे। अगले तीन दिन पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ समेत अन्य एजेंसियों के लिए काफी मुश्किल होने वाले हैं। पर्यटकों की भीड़ को संभालने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बीते एक हफ्ते से ताजमहल पर एएसआई और सीआईएसएफ क्राउड मैनेजमेंट में फेल हो रहे हैं। इसका एक कारण पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या  है। रविवार को मुख्य कब्रों के बंद होने की जानकारी पर भी सुबह से ही सैलानियों की भीड़ का पहुंचना शुरू हो गया था। 

ऐसे में सोमवार को भारतीय पुरातत्च सर्वेक्षण की महानिदेशक ऊषा शर्मा ताजमहल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आईं। यहां उन्होंने ताजमहल के तीनों पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट का निरीक्षण किया। इसके बाद क्राउड मैनेजमेंट पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। 

एएसआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ताजमहल में भीड़ प्रबंधन को लेकर पुराने सुझावों पर ही चर्चा की जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय संस्कृति मंत्रालय से बैठक के बाद ही होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें