मथुरा के कोसीकलां में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। यही नहीं उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी फोटो भी खींच ली। जिसे उन्होंने फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित युवक के पिता ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक की उम्र आरोपियों से तकरीबन 10 साल अधिक है। पीड़ित युवक शादीशुदा है।
बता दें कि अक्तूबर 2017 में थाना क्षेत्र के गांव में दो दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इस दौरान उन्होंने युवक को ब्लैक मेल करने के लिए उसके फोटो भी खींच लिया।