फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी: वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा के लिए उमड़े भक्त, बनी अटूट मानव श्रृंखला

Sun, 14 Nov 2021 01:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

देवोत्थान एकादशी पर  संतों के साथ जिले के अधिकारियों ने वृंदावन की पंच कोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। 
विज्ञापन
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवोत्थान एकादशी पर तीर्थनगरी वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू की। रविवार सुबह से परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा, जिससे अटूट मानव श्रृंखला बन गई। पूरी नगरी राधे-राधे और बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज रही है। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह नगर के संतों के साथ अधिकारियों ने वृंदावन की पंच कोसीय परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में 10 नवंबर से ब्रज रज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी पर संतों के सानिध्य में अधिकारियों ने नगर की पंच कोसीय परिक्रमा की। 

प्राचीन सुदामा कुटी आश्रम से गौसेवी सन्त सुदामादास महाराज की प्रतिमा के पूजन के बाद राधे-राधे के जयकारे से परिक्रमा शुरू हुई। हरिनाम संकीर्तन करते हुए संतजन परिक्रमा की अगुआई कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह संतों का स्वागत किया। केशीघाट पर परिक्रमार्थियों द्वारा मां यमुना महारानी का विधिवत पूजन अर्चन किया। 
विज्ञापन


करीब तीन घंटे के बाद परिक्रमा पुनः सुदामाकुटी पर संपन्न हुई। परिक्रमा में महंत सुतीक्ष्णदास , महंत हरिशंकर दास, महंत अमरदास, महंत रामस्वरूप दास, महंत सच्चिदानंद , मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, विशेष कार्यधिकारी क्रांति शेखर सिंह, श्यामसुंदर गौतम, सुभाष गौड़ आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें