फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में सड़क हादसा: नीलगाय से टकराकर श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, छह घायल

Fri, 17 Dec 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज जनपद में सोरों-सहावर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरों-सहावर मार्ग पर गांव हिमांयूपुर के निकट बृहस्पतिवार की देर रात को श्रद्धालुओं की कार नीलगाय से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव धीरकपुर से राहुल शाक्य (23), शशांक, नवीन, पुलकित, अजय, दीपक, देवेंद्र कार से सोरों मेला देखने और हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए गए थे। वह बृहस्पतिवार की देर शाम वापस कार से गांव जा रहे थे। जब गांव हिमांयूपुर के निकट कार पहुंची तो अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। जिससे कार उससे टकरा गई। 

तीन घायलों की हालत गंभीर
नीलगाय से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार पलट गई। हादसे में कार सवार गंभीर घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राहुल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य छह घायलों में से शशांक, नवीन और दीपक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक श्रद्धालु राहुल शाक्य की चार वर्ष की एक पुत्री रिया है। उसकी मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। राहुल की शादी ज्ञानदेवी से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। हादसे के बाद मृतक राहुल की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें