फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आया करंट, एक की मौत, छह झुलसे

Fri, 26 Mar 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
मथुरा: हादसे के बाद बस के पास खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में होली के उल्लास के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया। कस्बा मांट के डांगौली तिराहे पर खड़ी बस में हाईटेशन लाइन का करंट आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, छह लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने झुलसे श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी) मांट में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


गुरुवार को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन से परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में डांगौली तिराहे पर खड़ी थी। जहां पर बस खड़ी थी, वहां ऊपर हाईटेंशन लाइन है। दोपहर को बस की छत पर बैठे गोल्डी (25 वर्ष) पुत्र हरिओम निवासी महगौरा थाना पिसावा (अलीगढ़) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

मथुरा: परंपरा के अनूठे रंगों में रंगा राधारानी का गांव, अद्भुत है बरसाना की लठामार होली, देखें तस्वीरें    
विज्ञापन


हाईटेशन लाइन से बस में करंट आ गया, जिससे उसमें बैठीं तारा पत्नी श्रीपाल, दुर्गेश पुत्री ओंकार सिंह, राजवती पत्नी कालीचरण सहित छह से अधिक श्रद्धालु झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के करंट से बस से चिंगारी निकली। करंट आने से बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते बिजली काट दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 

घायलों को पुलिस ने सीएचसी मांट में भर्ती कराया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा होने के बाद सीएचसी मांट पर पहुंचे एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि पार्किंग की बजाय बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया था, उसके बाद यह हादसा हुआ है। बस में लगभग 20 श्रद्धालु सवार थे। यह बस अलीगढ़ से आई थी। 
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें