फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सनातन जागृति सम्मेलन में देवकीनंदन ठाकुर, बोले- कृष्ण को मुक्त कराना है, मंदिर में बैठाना है

Thu, 26 Oct 2023 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हनुमान सेना के सनातन जागृति सम्मेलन में आए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह दबे हैं। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता है, तब तक मस्जिद की सीढ़ियों से आने जाने पर रोक लगाई जाए। 
 
विज्ञापन
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशव देवजी (भगवान कृष्ण) की जो मूर्तियां जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफन हैं उन्हें निकाला जाए और ससम्मान उन्हें उनके स्थान श्रीकृष्ण जन्म भूमि में स्थापित किया जाए। इसके लिए हम संवैधानिक लड़ाई लड़ रहे हैं। यह कहना था देवकी नंदन ठाकुर का। जो बुधवार को हनुमान सेना के सेक्टर 11 स्थित बड़े मैदान पर आयोजित सनातन जागृति सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
विज्ञापन


सम्मेलन से पूर्व देवकी नंदन ठाकुरजी सहित अन्य वक्ताओं ने मनकामेश्वर नाथ मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। जामा मस्जिद मामले में याचिका दायर करने वाले महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ये लड़ाई इतिहास के साक्ष्यों से लड़ी जा रही है। इस दौरान श्रीश्री 108 कृष्णदास महाराज, हेलिकॉप्टर बाबा के नाम से प्रसिद्ध संदीप महाकाल, चैतन्य अरुण पुरी महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। ज्ञानेंद्र सिंह फौजदार, वीरेंद्र अग्रवाल,जितेंद्र कुशवाह, लोकपाल चाहर, अविनाश राणा, अमित चौधरी, जयदीप गोला, आकाश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें