फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से खाद बनाने का लगेगा प्लांट, 51 करोड़ रुपए से होंगे शहर के विकासकार्य

Wed, 27 Nov 2019 12:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन
शहर की सफाई, सड़क, सीवर की योजनाओं पर 51 करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दे दी गई। मंगलवार शाम को नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में 14वें वित्त आयोग की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें 28 करोड़ सड़कों, 13 करोड़ ठोस कूड़ा निस्तारण, तीन करोड़ रुपये नालों और 6.61 करोड़ रुपये पेयजल योजनाओं समेत अन्य विकास कार्यों के लिए 51 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। 

मंगलवार शाम को संपन्न हुई वित्त आयोग की बैठक में मेयर नवीन जैन केसाथ डीएम एनजी रवि कुमार और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने विकास कार्यों को मंजूरी दी। 
विज्ञापन

 

300 मीट्रिक टन खाद का प्लांट लगेगा
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर निगम सूखे और गीले कूड़े के निस्तारण के अलावा कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 300 मीट्रिक टन खाद बनाने का प्लांट बना रहा है। इसके अलावा यहां मौजूद साढ़े आठ लाख टन कचरे को हटाने के लिए प्लांट के साथ पार्क का भी निर्माण कराएगा।

इन कार्यों पर होगा खर्च
28 करोड़ रुपये सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग टाइल्स पर
13.37 करोड़ ठोस कूड़ा निस्तारण पर खर्च होगा
2.92 लाख रुपये जल निकासी, नालों केनिर्माण पर
1.12 करोड़ कुबेरपुर में प्लांट तक सड़क निर्माण पर
3.89 करोड़ सीवर हाउस कनेक्टिंग चेंबर के लिए
2.82 करोड़ आगरा वेस्टर्न जोन सीवरेज योजना में
2.12 करोड़ रुपये से सड़कों के गड्ढे भरने में खर्च
4.00 करोड़ रुपये महावीर, मंटोला नाले की मरम्मत पर
50 लाख रुपये गुरुद्वारे के सामने नाले की मरम्मत पर
 
विज्ञापन

जनहानि न हो, इसलिए उन जगहों पर बजट पहले खर्च किया जाएगा, जहां बस्तियां बसी हैं। नाले, सड़क, जलभराव, सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। गड्ढामुक्त सड़कों से दुर्घटनाएं भी कम होंगी। - नवीन जैन, मेयर

इस बैठक में एडीए सचिव राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर योगेश पवार, अपर नगर आयुक्त केबी सिंह और विनोद कुमार, मुख्य अभियंता सिविल एके सिंह, संजय कटियार मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी पवन कुमार, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें