पंखे से लटक कर दी जान
गांव रहनखुर्द के गंगा सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम 19 वर्षीय बेटा विकास उर्फ बबलू खाना खाकर दूसरी मंजिल पर सोने की कहकर चला गया। भतीजा अनुराग उसे बुलाने के लिए आवाज लगाने लगा। कोई उत्तर नहीं मिला। अनुराग व मृतक की मां मंजू ने ऊपर जाकर देखा तो विकास पंखे पर लटका हुआ था।
ये भी पढ़ें - UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने
भाभी ने दर्ज करा दिया था झूठा केस
बताया कि इसकी जिम्मेदार पुत्रवधू हेमा है। भाभी हेमा ने उसके बेटे व परिवार के ऊपर झूठा केस दर्ज कराया है। जिससे विकास परेशान था। वहीं, मौके से पुलिस को एक सुसाइट नोट भी मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि भाभी हेमा से पारिवारिक विवाद चल रहा है, उसने परिवार के लोगों पर मुकदमा लिख रखा है, मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज होने से वह अवसाद में आ गया था, जिसके कारण आत्महत्या करना बताया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Health News: पेंट की जेब में भूल से भी न रखें ऐसा पर्स...दे रहे गंभीर बीमारियां; जानें क्या कहते हैं चिकित्सक