फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटाल और कोलगेट को नोटिस

Sun, 21 Jun 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नूडल्स और दूध के बाद डेटोल साबुन और कोलगेट टूथपेस्ट में कमियां सामने आई हैं। कोलगेट के रैपर पर एक्सपाइरी डेट स्पष्ट नहीं मिली, जबकि डेटोल साबुन मिसब्रांड पाया गया। औषधी नियंत्रक विभाग ने दोनों कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

 औषधि नियंत्रक पीके मोदी ने बताया कि नवंबर 2014 में शहर के दो स्थानों से डेटोल सोप और कोलगेट टूथपेस्ट का सैंपल लिया गया था।  साबुन के रेपर पर उसका वजन 125 ग्राम अंकित किया था जबकि परीक्षण में वजन महज 70 ग्राम मिला । टूथपेस्ट पर एक्सपाइरी डेट ड्रग मानकों के मुताबिक नहीं थी।  एक्सपाइरी डेट के स्थान पर लिखा था कि निर्माण के तीन वर्ष तक प्रयोग किया जा सकता है जबकि नियमानुसार पर उस पर निर्माण की तिथि महीने और वर्ष के साथ अंकित होनी चाहिए और एक्सपाइरी डेट भी महीने और वर्ष के रूप में अंकित होनी चाहिए थी।  पीके मोदी ने बताया कि दोनों ही कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें