फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल मेरा मिशन-2017: ओम माथुर

Sun, 21 Jun 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका मिशन 2017 का विधानसभा चुनाव है। इसके लिए वह पूरी ताकत से लगे हैं। एक कार्यकर्ता के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगे। हालांकि, राजस्थान के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के सवाल का सीधा जवाब देने से वह बचते रहे।
विज्ञापन

भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सड़क मार्ग से प्रदेश में आए ओम माथुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी में ‘सबका’ सफाया कर महाराष्ट्र और गुजरात के चुनाव परिणाम को दोहराएंगे। यूपी में मिशन 2017 के संदर्भ में कहा कि आने वाले दिनों में सभी पार्टियों में भगदड़ मचने वाली है। सपा, बसपा, कांग्रेस (सबका) का सफाया कर यूपी में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। ललित मोदी प्रकरण में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बचाव में कहा, यह प्रकरण 2003 से 2008 के बीच का है। उस समय सत्तासीन सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। अब व्यर्थ के आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस अनर्गल आरोप लगा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए उनका नाम सामने आने पर कहा कि वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी क्या निर्णय लेगी इस, इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। वहीं, राजस्थान के विधायकों के एक धड़े द्वारा उनका समर्थन करने के मामले में कहा कि भाजपा में लॉबिंग नाम की कोई चीज नहीं है। यहां संगठन फैसला लेता है, वही सबको मानना होता। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया जाना और 300 देशों में योग किया जाना गर्व की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें